उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव के समीप खेत जाते समय रस्ते में बृद्ध पर सांड ने हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार रमवाँ गांव निवासी स्वर्गीय भगवती प्रसाद गुप्ता का 84 वर्षीय पुत्र शिवशंकर गुप्ता रोज की भाँति आज सुबह अपने खेतों की ओर जा रहा था।

तभी खेत के समीप बैठे एक सांड ने अचानक पीछे से उस पर हमला कर दिया। सांड के सींग लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share