उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसके चलते ई-रिक्शा सवार 2 महिलाएं घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को 112 नंबर पुलिस ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटिलिहा मोड़ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया।

जिसके चलते ई-रिक्शा सवार दो महिलाएं पुष्पा देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी बबलू तथा ललिता देवी उम्र 35 पर पत्नी सुखराम दोनों निवासी ग्राम कटिलिहि थाना जाफरगंज घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By