Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर बकेवर थाने की पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुये संलिप्त दो आरोपियो को चोरी के एक इंजन व घटना में उपयोग मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए थाना क्षेत्र के गुटैया खेडा गाँव के समीप से थाना क्षेत्र के टिकरा गाँव निवासी राजेश के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार गाँव निवासी हरीपाल के 36 वर्षीय पुत्र चन्द्रशेखर कुमार को चोरी के इंजन व घटना में उपयोग मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By