उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गाँव के समीप में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए।अस्पताल पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के मैनाहार गाँव निवासी काली शंकर फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला मोहल्ला में अपनी बहन सीता देवी के घर आया था।

यहाँ से वापस अपने घर लौटते समय जब उसकी बाइक हुसेनगंज थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गाँव के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे काली शंकर रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share