उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विजयीपुर कस्बे में धर्म व भक्ति का अद्भुत नजारा देखा गया। जब प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा गाँव के गलियों में निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ प्राचीन काली माता मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद श्रीराम की झांकी गाँव के विभिन्न रास्तों से निकलती हुई माता शीतला धाम पहुँची। जहाँ भक्तों ने जय श्रीराम के जय कारें के साथ दर्जनों जगह पर आरती करते हुए पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने “सीताराम” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा जब रामलीला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह (पिन्टू सिंह) के आवास पर पहुँची, तो वहां भगवान श्रीराम के अस्त्र, शस्त्र व वस्त्र का विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात भक्तों में फल व मिठाई का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक जनार्दन दीक्षित, अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तोमर, संयोजक रोहित सिंह तोमर, महामंत्री रोहित गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ शुक्ला, सांस्कृतिक मंत्री बचोल द्विवेदी, मन्नू दीक्षित, विवेक द्विवेदी, राजवीर सिंह, राहुल सिंह तोमर, बालगोविंद पासवान, नरेश पासवान, मन्नू पासवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

