G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुअसर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गाँव निवासी श्याम किशोर मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र कृष्ण चंद्र मिश्रा ई-रिक्शे पर सवार होकर गाजीपुर कस्बे किसी काम से जा रहा था।

वह ई-रिक्शा थाना क्षेत्र के पहुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे रिक्शे पर सवार कृष्ण चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स।को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share