उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के गैस गोदाम नहर पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिसमे रिक्शा चालक सहित कई सवारियाँ घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल रिक्शा चालक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खरगपुर गाँव निवासी राम शरन का 28 वर्षीय पुत्र सदा शिव जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरन पोषण करता है।

वह अपने रिक्शे में सवारी लेकर थाना क्षेत्र के मवई गाँव जा रहा था। जब उसका रिक्शा कस्बे के गैस गोदाम नहर पुल के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिसमे रिक्शा चालक सहित कई सवारियाँ घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल रिक्शा चालक को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By