उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में परिवारिक कलह के चलते महिला ने घर के बाहर छप्पर के नीचे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में निवासी राजू निषाद की 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी ने परिवारिक कलह के चलते अपने घर के बरामदे में छप्पर के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को सुबह जानकारी हुई तो घर मे हड़कंप मचगया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी लान सिंह तथा जोनिहा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था एक दिन पहले ही राजू निषाद अपनी पत्नी मुन्नी देवी को ससुराल से लेकर अपने घर आया था। मृतक महिला की पुत्री ने मां को फांसी के फंदे में लटके हुआ देखा तो घर के अन्य लोगों को जानकारी दिया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By