Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर कांटी गाँव के समीप खेत में काम कर रही महिला को साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सैदनपुर कांटी गाँव निवासी कामता प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी सुधा देवी गेहूं की फसल की बुवाई के लिए खेत काम कर रही थीं।

तभी वहां झाड़ियों में छिपे ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। साँप काट ने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया। तुरन्त परिजन उसको हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सुधा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By