G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रोड पर अचानक आये कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खझुहा कस्बा निवासी सुबराती का 32 वर्षीय पुत्र अकील अहमद व मोहल्ला निवासी

सिद्दीक अहमद के 60 वर्षीय पुत्र पीरु को बाइक पर सवार कर बीती रात किसी काम से कानपुर देहात जा रहा था। जब उसकी बाइक औरंगाबाद और जहानाबाद के बीच पहुंची तभी अचानक रोड पर आए कुत्ते से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share