उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में आज सुबह युवती अपने घर में कपड़े धोकर छत पर शुखाने गई तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। युवती बचाव में भागी तो छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी शमशेर सिंह की 19 वर्षीय पुत्री किरन देवी ने आज घर में कपड़े धोने के बाद अपने घर की छत पर सुखाने के लिए गई तभी बंदरों के झुंडने हमला बोल दिया।

किरन देवी अपने बचाव के लिए भागी तो छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

