उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव में युवक आज सुबह अपने घर की छत पर टहल रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी मन्नू लाल का 32 वर्षीय पुत्र नरेंद्र आज सुबह अपने घर की छत पर टहल रहा था।

तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share