उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रयासपुर गांव निवासी रघुराज का 18 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव गया था।

तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे विनीत कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share