उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव में आज सुबह महिला नाली में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गाँव निवासी भोला की 55 वर्षीय पत्नी माया देवी आज सुबह अपने घर के बाहर किसी काम से निकली थीं।

तभी वह गहरी नाली में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफ़्त कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share