उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में आज सुबह महिला अपने घर की छत से उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबरपुर गाँव निवासी रोहित लाल की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी आज सुबह वह अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं।

जब वह छत से नीचे उतरने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गईं। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

