Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लखनपुर निवासी बुद्धू लाल का 24 वर्षीय पुत्र रामनंदन बाइक पर सवार होकर फ़तेहपुर जनपद आयुर्वेद की दवा लेने आया था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By