Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के वी वी एस फैक्ट्री के समीप अनियंत्रित बाइक सवार युवक रोड़ किनारे पड़ी गिट्टी पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की नाका निवासी प्रभात सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अभय कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के वी वी एस फैक्ट्री के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे पड़ी गिट्टी पर फिसल कर गिर गई। जिससे बाइक चालक अभय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला सुल्तान पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By