उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले में आज दोपहर किशोरी अपने घर में काम करते समय बिजली के कटे तार में दौड़ रही करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से लगकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ला निवासी महेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री संकिता देवी आज दोपहर घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी वहां बिजली के कटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही किशोरी के साथ अस्पताल पहुंची उसकी बड़ी बहन अंकिता देवी ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share