G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ले में ब्रेकर पर स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार मोहल्ला निवासी स्व. रज्जन का 34 वर्षीय पुत्र शालू स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था।

जब उसकी स्कूटी कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ले में पहुंची तभी ब्रेकर पर अनियंत्रीत होकर रोड पर गिर गई। जिससे स्कूटी चालक शालू गम्भीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share