उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा रोड़ गौशपुर गांव की मोड़ पर बईकों की भिडन्त में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी स्व. राम आशरे का 26 वर्षीय पुत्र श्री राम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा रोड़ गौशपुर गांव की मोड़ पर पहुंची तभी चाँदपुर थाना क्षेत्र के बबई गाँव निवासी राम औतार का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत बाइक पर सवार होकर आ गया जिससे दोनो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By