उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के एमादपुर गांव निवासी राम जीत यादव का 22 वर्षीय पुत्र मनीष यादव और गांव निवासी मन्ना का 16 वर्षीय पुत्र योगेंद्र पाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थरियांव कस्बे आ रहे थे। जब इनकी बाइक कस्बे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार योगेंद्र और मनीष दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

