Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के धाना गाँव में खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए परिजन हमीरपुर सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी केलकरन का 37 वर्षीय पुत्र हरि किशोर रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। परिजनो को हुई तो तुरन्त उसको हमीरपुर जनपद करीब होने के कारण उपचार के लिए सदर अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आए और पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By