Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित गोपालगंज के समीप पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी कल्लु का 35 वर्षीय पुत्र गेंदा लाल घर से पैदल सब्जी लेने थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित गोपालगंज आया था।

तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे गेंदा लाल रोड़ पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्त्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By