G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के क़स्बे के समीप में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गाँव निवासी 28 वर्षीय शफीक बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर कस्बे आया था।

जब वह कस्बे के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचाते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share