उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे रेलवे ब्रिज के ऊपर बाइक सवार गाड़ी छोड़कर दूर कूद कर अपनी जान बचाई और मौके पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर की मदद से आग में काबू पाया। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव हाल मुकाम खागा निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा मोबाइल पार्ट्स का समान दुकानों में जाकर बेचने का कार्य करता हैं। मंगलवार की दोपहर युवक बाइक में सवार होकर खागा से असोथर के लिए दुकानों में मोबाइल पार्ट्स देने जा रहा था। जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचां। तभी बाइक में अचानक आग लग गई। यह देख बाइक सवार बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share