G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव मे आज सुबह युवती अपने घर की छत पर धान सुखाने गई थी। तभी अचानक बंदरो का झुंड आया और युवती पर हमलावर हो गया। युवती खुद के बचाव के लिए वहां से भागी तो वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव निवासी सेवालाल की 18 वर्षीय पुत्री सुधा देवी आज सुबह अपने घर की छत पर धान सुखाने गई थी।

तभी अचानक बंदरो का झुंड आया और सुधा देवी पर हमलावर हो गया। हड़बड़ाहट में वह भागना चाही तो छत से नीचे गिरकर घायल ने हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share