G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के समीप चार पहिया वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सवार महिला रोड़ पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रावतपुर गाँव निवासी राजेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी सन्नो देवी अपने पुत्र के साथ साइकिल पर सवार होकर थानां क्षेत्र के सहेली दावा कराने जा रही थीं। जैसे ही वह प्रेम नगर के पास पहुंचीं तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे साइकिल पर सवार सन्नो देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। फोन कर घटना की।सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिय जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share