उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के जहांनाबाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने किया उद्घाटन, बनारस से आए विद्वान आचार्यों ने पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना। थाना परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने विधिवत रूप से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। मंदिर में विराजमान नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा बनारस से पधारे विद्वान आचार्य पंडित शिव प्रसाद शास्त्री एवं उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराई। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर मुख्य यजमान रहे। उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से हवन-यज्ञ में आहुति देकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। थाना प्रभारी द्वारा 21-21 किलोग्राम धातु से निर्मित दो घंटे (घंटे) मंदिर को समर्पित किए गए, जिससे पूरा वातावरण घंटानाद और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। इस मौके पर कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन, भाजपा मंडल समन्वयक विधानसभा संयोजक डॉ ओमप्रकाश पाल,समाजसेवी विवेक उत्तम, विशाल ओमर बड़े व्यापार मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, सभासद महेश चौरसिया, आदित्य सिंह सेंगर सभासद, उज्जमान सभासद प्रतिनिधि, मालती वर्मा, गीता गुप्ता,जालिंद्री गिहार, पुनीता आदि पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक संजय यादव, पी.के. पाठक, अशोक यादव, ओमप्रकाश पाल, महेश चौरसिया, रामबली निषाद, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने नव-रूप में सजे मंदिर में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By