उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गाँव निवासी अब्दुल हफीज का 40 वर्षीय पुत्र रईश अहमद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात अपने रिक्शे पर सवारी हुसैनगंज थानां क्षेत्र के जमरांवा छोड़ कर घर वापस लौट रहा था। जब उसका रिक्शा सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा। तभी अज्ञात ट्रक उसके रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर घटना स्थाल पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By