Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूँझी गांव निवासी महावीर का 24 वर्षीय पुत्र शिव लखन बाइक पर सवार होकर घर से हुसैनगंज कस्बे अपनी बहन के घर आया था। वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड पर पहुंची। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलट गुलाब सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी सूचना पर पहुंचे घायल के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By