G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नउवा बाग पॉलिटेक्निक के सामने अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौशाला निवासी रतिभान का 30 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नउवा बाग पॉलिटेक्निक के सामने पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सोनू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलट गुलाब ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share