G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में अचानक सामने आईं भैंस से टकराकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी स्व. रमेश का 20 वर्षीय पुत्र पंकज अपनी 42 वर्षीय माँ अशोका देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक गाँव मे ही थी तभी आचनक आईं भैंस बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार अशोका देवी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवास्था में तुरन्त परिजन उसको बाइक से ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share