उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में अपने घर की छत से बृद्ध उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी स्व. गोपी का 70 वर्षीय पुत्र केदार नाथ अपने घर की छत पर किसी काम से गया था।

जब वह छत से नीचे उतरने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हुसैनगज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By