G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के भदार गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भदार गाँव निवासी शिव प्रसाद शुक्ला का 45 वर्षीय पुत्र राम सजीवन शुक्ला गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में धान की कटी फसल एकत्र कर रहा था तभी धान में छिपे जहरीले साँप ने उसे काट लिया।

साँप काटने की बात राम सजीवन ने खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share