उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एतद्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार जनपद में अवस्थित 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा-238-जहानाबाद, 239-बिन्दकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाह शाह, 242-हुसैनगंज एवं 243-खागा में विद्यमान मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10.11.2025 को कर दिया गया है। दिनांक 10.11.2025 को प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची निःशुल्क निरीक्षण हेतु सम्बन्धित तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जनपद की वेबसाइट fatehpur.nic.in पर भी उपलब्ध रहेगी। आलेख्य के रूप में प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की सूची में यदि किसी प्रकार की आपत्ति / सुझाव हो तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय में दिनांक 16.11.2025 तक दिया जा सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share