G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई सरदार पटेल अमर रहे अमर रहे कि नारे लगाए गए। गाजा बाजा के साथ पुलिस की मौजूदगी में निकल गई पदयात्रा तेदुली गांव से प्रारंभ होकर बिंदकी कस्बा होते हुए बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची। जहां पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किएगए। यहां पर एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बांदा चित्रकूट के सांसद आरके पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरा जीवन भारत की एकता खंडात के लिए लगा दिया था उन्हें हमेशा याद किया जाएगा कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से तेंदुली गांव से बिंदकी होते हुए खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकता यात्रा के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाजा बाजा के साथ बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहा तथा ललौली चौराहा है पहुंची पदयात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया पदयात्रा बिंदकी कस्बे से मोहल्ला मुगल रोड बजरिया खजुहा रोड होते हुए बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची।

बावन इमली शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बावन इमली शहीद स्मारक परिसर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि सरदार पटेल ने अपना सारा जीवन भारत देश की एकता और अखंडता में लगा दिया उन्हें हमेशा हमेशा याद किया जाएगा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांदा चित्रकूट के सांसद आरके पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता पवन मिश्रा भाजपा नेता जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू भाजपा नेता अनिल गुप्ता चार्ली भाजपा नेता रामप्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के अलावा वीरेन्द्र दुबे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, आशीष तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह भाजपा नेता स्वरूप सिंह राजेश सिंह पटेल दिनेश सोनकर ठेकेदार, भाजपा नेत्री मंजू शुक्ला रन्नो गुप्ता, संगीता तिवारी, सोमवती निषाद, भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह बउआ सोम ठाकुर सुल्तान सिंह कप्तान सिंह आशीष साहू बृजेश मिश्रा नर्मदा शुक्ला अनुराग मिश्रा शिवेंद्र कुमार सत्यम प्रमोद सिंह परिहार अमित बाजपेई रचना हुसैन शुभम सिंह परिहार काजू साहू दिलीप अग्निहोत्री जितेंद्र सिंह बबलू महेंद्र साहू सत्यम अग्रवाल सीताराम कपाड़िया सुजीत उमराव विष्णु द्विवेदी अरविंद भारतीय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share