G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर गाँव मे युवक ने खाली घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर गाँव निवासी स्व. रोहित लाल के 26 वर्षीय पुत्र अनूप सिंह ने खाली घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार बताया गाँव निवासीयो नें मृतक से शराब का ठेका दिलाने के नाम पर पैसा लिया गया। ठेका न मिलने पर मृतक अपना पैसा माँग रहा था। तो उसके साथ मार पीट की गई मौके पर उसने पहुंचकर बीच बचाव कर दिया। उसके बाद सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगा शव मिला मृतक के चचेरे भाई ने हत्या किए जाने की आशंका ज़ाहिर की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share