Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप मजदूरी कर वापस लौट रहे मजदूर को रास्ते मे ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी जमुना प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति आज भी भ मजदूरी करने गया था। वहां से वापस लौटने में देर हो गई तभी रास्ते में उसको जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात घर आकर उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By