Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गाँव की मोड़ के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार निवासी विद्याधर तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र सुनील तिवारी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गाँव की मोड़ के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सुनील रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी धीरज सिंह व पायलट रघुवीर सिंह ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By