उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना के चौडगरा कस्बे के समीप रोड किनारे खड़ी ट्रक का चालक होटल से चाय पीकर वापस ट्रक पर जा रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ट्रक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के पूरामुक्ति थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्व. श्री नराययन पाण्डे का 62 वर्षीय पुत्र महेश पाण्डे जो ट्रक चालक है।

ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह ट्रक लेकर निकला था जब कल्यानपुर थानां क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप पहुंचा तो ट्रक खड़ा कर वह दूसरी पटरी पर स्थित होटल में चाय पीने गया। वहां से वापस लौटते समय जब वह रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे महेश रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप।से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share