Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधनापुर गांव की मोड पर बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी हामिद अली का 35 वर्षीय पुत्र मुकीम अली व मोहल्ला निवासी मोहम्मद नईम का 33 वर्षीय पुत्र रेहान अली दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधनापुर गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक से उनकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती अगर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By