G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मैका का डेरा मजरे मथुरापुर गांव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मैका डेरा मजरे मथुरापुर गांव निवासी जगन्नाथ के 25 वर्षीय पुत्र लाल सिंह ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब लाल सिंह को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share