G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मेउना गाँव मे परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के मेउना गांव निवासी इंद्र भवन की 19 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए परिजनों बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवती की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो रो कर बेहाल होता रहा। परिजनों ने मृतक युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share