G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कमलाखेर गांव के समीप लिंक रोड पर ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव निवासी राम प्रकाश का 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कस्बे गया था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के कमलाखेर गांव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शे ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share