उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र खेतो में धान की खड़ी फसल हार्वेस्टर मशीन से काटते समय युवक मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बांस बरेली जनपद निवासी झब्बा लाल का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश अपने वहां से हार्वेस्टर मसीन लेकर लोगो के खेतों में धान की फसल कटाई करने आया हुआ है।

आज सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गाँव के समीप खेतो में हार्वेस्टर मशीन से धान की फसल काट रहा था। तभी मशीन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By