उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र में मोहम्मदपुर गाँव के समीप रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से चार पहिया वाहन टकरा गया। जिससे वाहन में सवार माँ बेटी घायल हो गई घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जनपद निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता अपने परिवार सहित चार पहिया वाहन में सवार होकर अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। जब उनका वाहन गाजीपुर थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव के समीप पहुंचा।

तभी रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से चार पहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन में सवार कृष्ण कुमार की 62 वर्षीय पत्नी सीता गुप्ता व 19 वर्षीय उसकी पुत्री चुनमुन गुप्ता दोनो घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एम्बुलेन्स की ईएमटी कल्पना देवी व पायलट शैलेंद्र कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share