G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैंनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में सुबह घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ाते समय किशोर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़ोदरा निवासी उदय का 14 वर्षीय पुत्र शरद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वही आज वह घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया।

तुरंत उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजन संतुष्टि के लिए उसको किसी और प्राइवेट अस्पताल दिखाने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share