उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के गम्भरी गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गम्भरी गाँव निवासी बसन्ता का 45 वर्षीय पुत्र राम किशोर गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में धान की कटी फसल एकत्र कर रहा था।

तभी धान में छिपे जहरीले साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की बात उसने खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share