उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किशनपुर थानां क्षेत्र में यमुना नदी में शनिवार को एक अंत्येष्ठी में सामिल होने गया युवक गहरे पानी जाने के चलते वह डूब गया था। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के किसनपुर कस्बा निवासी स्व. महेंद्र सिंह का पुत्र भूपेंद्र सिंह पाँच दिन पूर्व एक अंतिम संस्कार में सामिल होने गया था। तभी यमुना नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया था। जिसकी काफी खोज की गयी एस डीआर एफ की टीम भी तीन दिनों तक लगातार खोजती रही पर युवक का कुछ पता नही चल सका था। आज 13 नवम्बर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को नरौली गांव के समीप यमुना नदी में युवक का शव उतराता दिखाई पड़ा तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा पहचान की गई तो पता चला वह शव भूपेंद्र सिंह का ही है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

