उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गाँव में आज दोपहर मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने ज़हरीलां पादर्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असवार तारापुर गांव निवासी राम सजीवन के 30 वर्षीय पुत्र अर्जुन ने आज दोपहर ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।कुछ पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो जानकारी हुई तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही पिता रामसजीवन ने बताया कि उसकी पत्नी दो साल पूर्व मायके चली गई थी। जिसको लेकर पुत्र मानसिक तनाव में रहता था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share